इटावा औरैया, जनवरी 22 -- अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जहां युवाओं नें रामोत्सव श्री राम यात्रा निकाली वहीं मंदिरों पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ शाम के समय दीपोत्सव के कार्यक्रम भी आयोजित हुए। एक साथ जले हजारों दीपों से मंदिर जगमग होते उठे। हर तरफ जय श्री राम के जय घोष गुंजायमान होते रहे। शहर के उत्साही युवकों गौरव ज्ञानार्थी व गोविन्द सिंह के संयोजन में रामधुन के बीच तीसरी रामोत्सव श्री राम यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली।यात्रा शहर की सदर तहसील से शुरू हुई जो साबित गंज नया शहर नौरंगाबाद चौराहा हर्ष नगर बलराम सिंह चौराहा पक्का तालाब चौराहा होती हुई प्राचीन पक्का तालाब के किनारे श्री राम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में राम जानकी और म...