इटावा औरैया, मार्च 20 -- सैफई के अलाईनगर निवासी लवली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ मार्च को उसकी मौसी का बेटा विपिन कार से अपने गांव गुलेपुरा जा रहा था। रास्ते में गांव के ही छह लोगों ने उसपर हमला कर दिया। विपिन ने किसी तरह एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। 14 मार्च को फोन के माध्यम से फिर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...