इटावा औरैया, जनवरी 23 -- आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक, राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाई गई। इसे लेकर ब्लॉक सभागार उदी में मेरा युवा भारत व मां सती देवी यूथ ब्रिगेड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने नेता जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। जिला युवा अधिकारी सोनिका चन्द्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। सूबेदार पुष्पेन्द्र ने कहा कि नेताजी का पराक्रम आज भी देश की युवा पीढ़ी को त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। सूबेदार हरपाल सिंह भदौरिया ने युवाओं को देश की एकता, अखंडता और साम...