इटावा औरैया, नवम्बर 16 -- सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत अधिकारी महेश बाबू के मेडिकल क्लेम का भुगतान न होने से पेंशनर आक्रोशित हैं। इस मामले को लेकर पेंशनर संगठन के पदाधिकारी शनिवार की शाम को विकास भवन में डीपीआरओ से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। अब सोमवार को फिर इस मामले को उठाया जाएगा। पेंशनर आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में तैनात महेश बाबू पिछले दिनों सेवानिवृत हो गए थे। उनके कुछ मेडिकल क्लेम थे, जिनका भुगतान होना था। उनका कहना है कि पंचायत राज विभाग की कार्यशैली के कारण उनके मेडिकल क्लेम का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसे लेकर पेंशनरों में आक्रोश है। शनिवार को कोषागार में आर्गेनाइजेशन की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया। उसके बाद पदाधिकारी डीपीआरओ से बातचीत करने के लिए विकास भवन पहुंचे, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.