इटावा औरैया, मार्च 3 -- पुलिस ने गश्त के दौरान मिट्टी से लदी एक लावारिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर सीज कर दिया। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्राम जसोहन के पास मिट्टी लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा और ट्रॉली का प्रेशर उठाकर मिट्टी सड़क पर गिराने लगा, जिससे पीछा कर रही पुलिस कुछ देर के लिए रुक गई। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने लाकर सीज कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में दिन-रात अवैध खनन हो रहा है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...