इटावा औरैया, फरवरी 16 -- गांव कोठी चांदनपुर के रहने वाले गोपाल सिंह ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया 17 जनवरी को वह अपने खेत में बोई गई पालक की सब्जी में पानी लगा रहा था। तभी इसी गांव के रहने वाले संजू अपने भाई और पिता के साथ खेत पर आए। खेत में खड़ी पालक की फसल को उखाड़ने लगे और फीता रखकर भूमि की नाप तोल भी करने लगे। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो सभी ने मारपीट शुरू करदी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...