इटावा औरैया, जनवरी 31 -- महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर माकपा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए माकपा जिलासचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि गांधी जी पर वे लोग उंगली उठारहे हैं जिन्होंने आजादी के आन्दोलन में अंग्रेजों का साथ दिया, बापू के नाम पर चलने वाली योजनाओं को खत्म किया जारहा है, मनरेगा इसका ताजा उदाहरण है। कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की किसान व गरीब विरोधी नीतियों से आज देश व प्रदेश की जनता वेहाल हो रही है आज महात्मा गांधी पहले से अधिक सामयिक हो गए हैं उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सविनय अवग्या आन्दोलन जैसे आन्दोलन संगठित करने की अपील की। बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण करने वालों में शिवराम सिंह, इंद्रेश बाबू,अम...