इटावा औरैया, मार्च 5 -- क्षेत्र के गांव नगला दलप की रहने वाली मीरा देवी पत्नी जबर सिंह ने थाने में मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने बेटे और उसके ससुराल पक्ष समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह चार दिन पहले अपने घर में काम कर रही थी। तभी उनका बेटा अपने ससुराल वालों के साथ आया और बैगर किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुन पति आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी, लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...