इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- इटावा महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है अभी भले ही दुकानें पूरी तरह सज कर तैयार नहीं हुई है लेकिन लोग महोत्सव में पहुंच रहे है। ऐसे में पिछले तीन दिन से हरियाणा के विशेष नगाड़ा बमरसिया पर कलाकारों की प्रस्तुति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं है। मथुरा के कलाकारों के साथ-साथ महोत्सव में पहुंचने वाले लोग भी नगाड़ा, मजीरा, खड़ताल की धुन पर झूमते नजर आए। 116 वर्ष पुराने इटावा महोत्सव को पुरानी संस्कृति से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आया हरियाणा नगाड़ा बमरसिया महोत्सव में पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हालांकि पहले दिन यह नगाड़ा शहीद स्मारक के पास बजवाया गया। वहीं अब कलाकार फुव्वारे के पास दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक प्रस्तुति दें रहे है। खज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.