इटावा औरैया, जनवरी 31 -- मोहकम नगर में बहन के यहां आई एक महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बलरई के ग्राम नगला विशुन निवासी रेशमा देवी अपनी बहन उर्मिला देवी के यहां मोहकम नगर आई थी। गुरुवार शाम गांव का ही सोनू बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। महिला के टोके जाने पर आरोपी ने बच्चों को छोड़कर रेशमा देवी के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...