इटावा औरैया, जनवरी 11 -- इटावा महोत्सव में आयोजित हुए दो दिवसीय महिला सम्मेलन की विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न घरेलू प्रतियोगिताओं में विजयी 100 से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में प्रानिया गुप्ता ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय, मध्यम वर्ग में कशिश शर्मा ने प्रथम, जोया ने द्वितीय, वैभवी ने तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जानवी ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय दीपमाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में सौम्या प्रथम, फायजा द्वितीय, वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग में अंजू कुशवाहा प्रथम, सीमा द्वितीय, कीर्ति रोशन तृतीय, मैंथी काटो प्रतियोगिता के मध्यम वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय, वरिष्ठ वर...