इटावा औरैया, जनवरी 30 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन के तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डा. बीके सिंह ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ दिलायी। जिले में 13 फरवरी तक जागरूकता पखवाड़ा आयोजित होगा। सीएमओ ने शपथ दिलाते हुये कहा कि जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ प्रभावित व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करेंगे, न ही किसी दूसरी व्यक्ति को कुष्ठ रोग प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करने देंगे। डा. बीके सिंह ने जिले के सभी लोगों से अपील है कि दो सप्ताह के अल अभियान में मिलकर काम करें। इसमें नुक्कड़ नाटक वह अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे और कुष्ठ रोगियों को भी खोजा ...