इटावा औरैया, फरवरी 19 -- मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में इटावा का दबदबा रहा। महात्मा ज्योतिबाफुले स्टेडियम में सीडीओ अजय कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसमें खो खो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में जसवंतनगर इटावा की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में भी इटावा की टीम विजेता रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए इटावा ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। चक्का फेंक में शानदार प्रदर्शन कर इटावा की भावना ने मंडल में पहला स्थान पाया। इस प्रतियोगिता में 50 मीटर प्राथमिक स्तर बालक वर्ग दौड़ में कन्नौज के याबर खान प्रथम, बालिका वर्ग में कन्नौज की प्रिया प्रथम, 100 मीटर बालक वर्ग में औरैया के अतुल प्रथम,बालिका वर्ग औरैया की रागिनी प्रथम,200 मीटर बालिका वर्ग में कानपुर देहात की रानी प्रथम रहीं। बालक वर्ग...