इटावा औरैया, फरवरी 20 -- जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामले कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के विजय नगर निवासी अमित कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 27 सितंबर 2025 को मौजा मुहब्बतपुर लुधपुरा में गाटा संख्या 51 का प्लॉट पंजीकृत बैनामा कराया था। 30 नवंबर को बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू करते समय आरोपियों ने साथियों के साथ पहुंचकर गाली-गलौज की और काम रुकवा दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने एसएसपी को भी शिकायत दी थी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.