इटावा औरैया, जनवरी 27 -- भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधियों के चुनाव में सैफई, भरथना और उदी में सपा का परचम फहराया है। यहां सपा के प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों को हराकर चुनाव जीते हैं। भरथना के प्रतिनिधि पद पर सपा का दबदबा कायम रहा। सपा समर्थित गोविंद सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित महेंद्र सिंह से 19 मतों से बढत लेकर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। सुबह 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक कुल 273 खाताधारकों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना की गई। जिसमें गोविंद सिंह को 138, महेंद्र सिंह को 119 व अमर सिंह को 05 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 273 मत पड़े जिसमें 11 मत निरस्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह द्वारा नव निर्वाचित प्रतिनिधि गोविंद सिंह को प्रमाण पत्र सौपा गया। इस दौरान विधायक राघवेंद्र गौतम, पूर्व ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.