इटावा औरैया, जनवरी 30 -- भाविप समर्पण शाखा ने भारत जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, शील्ड व मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा कोमल प्रथम । कक्षा 10 की सलोनी द्वितीय मोहिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8 की संजना प्रथम, अनुष्का द्वितीय आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 की पलक को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाविप के अध्यक्ष आनंद गुप्ता, प्रतियोगिता प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनी, संयोजक उमाकांत श्रीवास्तव के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...