इटावा औरैया, दिसम्बर 14 -- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन पर भाजपा जिला कार्यालय पर प्रसारण देखा। नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा होते ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई ।पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, हरि किशोर तिवारी, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, कृपा नारायण तिवारी, रजत चौधरी, ममता कुशवाहा, संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, आलोक गुप्ता, समीर सक्सेना, विमलेश शाक्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, प्रमिला पालीवाल, नीतू नारायण मिश्रा, प्रीती दुबे, प्रवीण ...