इटावा औरैया, मार्च 5 -- होली के त्यौहार के बाद गुरुवार को क्षेत्र में भाई दूज का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के घर पहुंचकर इस पावन पर्व को मनाते दिखाई दिए। भाई दूज के चलते सुबह से ही सड़कों पर भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, टेंपो, बसों और चार पहिया वाहनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। लोग अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जल्दी में दिखाई दिए।इस दौरान प्राइवेट वाहनों के चालकों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। ऑटो, टेंपो और निजी बसों में यात्रियों से सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा पैसे लिए गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.