इटावा औरैया, फरवरी 16 -- सहसों स्थित ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल के प्रथम दिन खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने फीता काटकर किया, जबकि अंतिम झंडा कुश्ती का समापन पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने दमदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महिला पहलवान विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दिल्ली की वैशाली ने गोरखपुर की अंजली को तथा दिल्ली की हनी ने गोरखपुर की सत्या को पराजित किया। रुपापुर के रामजी ने बटेश्वर के पवन को, फिरोजाबाद के नीरज ने मिटहटी के शिवा को, जालौन के भूपेंद्र ने कानपुर के भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.