इटावा औरैया, मार्च 14 -- शनिवार शाम को सपा के राष्ट्रीय महासचिव क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव बस स्टैंड चौराहा पर स्थित सतीश टी स्टॉल पर अचानक अपनी काफिले के साथ रुके और चाय पिलाने को कहा। शिवपाल सिंह की नगर में मौजूदगी की खबर सुनकर सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सतीश टी स्टॉल पर पहुंचे। अचानक अपनी दुकान पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव को देखकर चाय विक्रेता सतीश प्रफुल्लित दिखे और सभी को चाय पिलाई। श्री यादव ने चाय विक्रेता सतीश से चाय का धंधा कैसे चल रहा है पूछा तो उसने सिलेंडर न मिलने की समस्या बताई जिस पर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चाय वाले ने ही सबको लाइन में लगा दिया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से भी सिलेंडर उपलब्धता के बारे में जानकारी की तो अधिकतर ने लाइन में लगने और सिलेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.