इटावा औरैया, जनवरी 30 -- जिला जज रजत सिंह जैन के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के नेतृत्व में सीएचसी में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग का समय पर पता चलने और नियमित इलाज से छह माह से एक वर्ष में यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से ग्रसित व्यक्तियों के साथ समाज में सामान्य व्यवहार किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने कहा कि शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे कुष्ठ रोग का संकेत हो सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। प्रभावित व्यक्ति निकटतम सरकारी अस्पताल में जाकर निशुल्क इलाज कराएं। इस अवसर पर सीएचसी परिसर में कर्मचारियों व आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने, इससे जुड़ी भ्...