इटावा औरैया, फरवरी 9 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा मुख्यालय जसवंतनगर पर चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों पर वक्ताओं ने जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता अन्नू ने बताया कि बजट में इटावा में रेलवे कॉरिडोर की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने अपने कहा कि विपक्ष के लोग बजट के बारे में जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जबकि बजट में कोई ऐसा प्रावधान नहीं किया गया है जिससे देश के नागरिकों को किसी भी स्तर पर कोई परेशानी या नुकसान हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बजट के प्रस्तावों को ध्यान पूर्वक पढ़ें और समझे। विपक्षी दलों के लोगों की टिप्पणियों से गुमराह न हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है लेकिन विपक्षी दलों को सरकार की सफलता हजम नहीं हो र...