इटावा औरैया, नवम्बर 30 -- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर शाहू ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। युवाओं की भूमिका इस अभियान में अहम है। भाजपा कार्यालय पर एसआईआर से संबंधित बैठक में उन्होेने कहा कि डिजीटल तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों का सही उपयोग करते हुए हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है। बैठक में एसआईआर संयोजक कृपा नारायण तिवारी, जिला मंत्री जितेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.