इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा, संवाददाता। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान बिजली विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए और ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसको 24 घंटे के अंदर बदला भी जाए। यह त्योहारों का मौसम है और इस मौसम में भरपूर बिजली दी जाए। अनावश्यक रूप से बिजली की कटौती न की जाए। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि चकरनगर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बदलने में काफी समय लगता है जिससे लोग परेशान रहते हैं। इसे सुधारा जाए। वहां एक ट्रांसफार्मर तो एक महीने से खराब है और उसको अभी तक नहीं बदला गया है। इसे तत्काल बदला जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि गोवंश के पोषण पर ध्यान दिया जाए । ...