इटावा औरैया, दिसम्बर 13 -- जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा है जिले में अवैध खनन किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाए। उन्होने कहा कि जिले में जो बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है, उसको तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इसके साथ ही इस कार्य में संलिप्तता की जांच करके कार्यवाही की जाए। खनन अधिकारी व एआरटीओ से कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सकारात्मक सुधार लाएं। जिले के विकास कार्यो और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी दी जाए। यह भी कहा कि जिले में जो विकास कार्य हो रहें हैं, उनकी सही जानकारी लोगों तक नही पहुंच पा रही है इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं का प्रचार करें। लोगों को जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि पेंशन संबंधी योजनाओं ...