इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- इटावा, संवाददाता। प्रदर्शनी पंडाल में सेवा भारती के सेवा कार्यों के सहायतार्थ आयोजित की गई रघुकुल शिरोमणि दशरथ नंदन श्रीराम कथा का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। कथा के मुख्य यजमान मोहित दुबे एवं उनकी ब्लॉक प्रमुख धर्मपत्नी रूबी दुबे ने व्यास गद्दी एवं कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज का विधिवत पूजन अर्चन किया। कथा के प्रथम दिवस पर आचार्य शांतनु महाराज ने कहा कि भगवान की असीम कृपा से ही हम सब सन्मार्ग की ओर प्रेरित होते है। माता पार्वती की शंका समाधान करते हुए महादेव ने बताया कि देवी ईश्वर सगुण भी है और निर्गुण भी भक्त जिस रूप में चाहता है प्रभु उसी रूप में भक्तों को दर्शन देते है। मानस की महिमा बताते हुए पूज्यश्री ने कहा कि ये रामायण कल्पबृक्ष के समान है इसको गाने वाला जो चाहता है वो उसको मिलता है परंतु शर्त है कि इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.