इटावा औरैया, मार्च 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनाने का रास्ता सैफई से ही शुरू होगा और वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। वह बुधवार को अपने पैतृक गांव सैफई में होली के अवसर पर बोल रहे थे। अखिलेश ने परिवारीजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। तीन घंटे तक होली महोत्सव चला। इस दौरान फाग गायन भी हुआ। होली महोत्सव के अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई की धरती ने हमेशा समाजवादी आंदोलन को दिशा दी है और यहंी से बदलाव की लहर उठेगी। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा। अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बहाने अमेरिका क...