इटावा औरैया, जनवरी 29 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारी तेजी से की जा रही है। इसके लिए बोर्ड की ओर से कॉपियां भेज दी गई है अब इन कापियों को परीक्षा केंद्रों पर भेजा जा रहा है। जल्द ही सभी परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां पहुंच जाएगी। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कराए जाने के लिए जो कापियां भेजी थी उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए स्टोर में रखा गया था। इसी स्टोर से इन कॉपियों को अलग-अलग वाहनों के माध्यम से उन विद्यालयों में भेजा जा रहा है, जिन्हें परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर यह कापियां सुरक्षित रहेगी और इन्हीं पर परीक्षा कराई जाएगी। ऐसी संभावना है कि अगले कुछ दिनों में बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र भी आने लगेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...