इटावा औरैया, फरवरी 19 -- इटावा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। परीक्षा के दूसरे दिन दोनो पालियों में कुल मिलाकर 160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों व उडनदस्तों ने लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के कम्प्यूटर व इण्टरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा वर्ग, द्वितीय पाली में हाईस्कूल के सिलाई, इण्टर के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में 32 और द्वितीय पाली में 29 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में 1141 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 1102 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 39 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली में 2276 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2154 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 121 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दो...