इटावा औरैया, फरवरी 16 -- इकदिल क्षेत्र में सोमवार को आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के पास स्थित पिलखर नहर में पानी के बीचों-बीच एक ई-रिक्शा फंसा हुआ दिखाई दिया। राहगीरों ने नहर के बीच वाहन को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और हाइड्रा मशीन की मदद से रिक्शे को बाहर निकलवाया। जांच में पता चला कि ई-रिक्शा दो दिन पहले सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुआ था और चोर उसकी बैटरी निकालकर उसे नहर में फेंक गए थे सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे से करीब 50 मीटर दूर पिलखर नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर अचानक पानी के बीच फंसे एक वाहन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह ई-रिक्शा है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.