इटावा औरैया, जनवरी 24 -- एक सप्ताह की तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हुई इस बेमौसम बारिश ने एक ओर सर्दी में इजाफा कर दिया, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के साथ गिरे ओलों से क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे जिससे किसानों को यह डर सता रहा है कि कहीं फिर बारिश ना होने लगे। इस बेमोसम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे खेतों में खड़ी सरसों और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों में फूल आ चुके हैं और आलू की फसल तैयार होने की कगार प...