इटावा औरैया, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय युवती बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर युवती के भाई ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...