इटावा औरैया, जनवरी 24 -- मैनपुरी के ग्राम विनायकपुर थाना कुर्रा निवासी बिट्टू पुत्र अशोक की बारात शुक्रवार रात करीब 11 बजे थाना ग्राम बनकटी बॉबी के यहां आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारात में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। पीड़ितों माया देवी, सत्यपाल, राहुल और तनिश ने आरोप लगाया कि उनके साथ और अन्य बारातियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। जिस वाहन में सवार होकर शादी में वे यहां आए थे, उस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...