इटावा औरैया, जनवरी 16 -- तुरैया बंबा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नगला गुदे पुलिया के पास तेज रफ्तार एक कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार चालक मौके से भाग गया। हादसे में नगला ताल निवासी 25 वर्षीय मोहित पुत्र ओमकार यादव घायल हुआ। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल मोहित को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.