इटावा औरैया, फरवरी 27 -- नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास गुरुवार देर शाम 53 वर्षीय धुरवेश तोमर पुत्र प्रवल प्रताप सिंह निवासी ग्राम सिरहोल की बाइक सड़क पर उखड़कर पड़ी बजरी के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...