इटावा औरैया, नवम्बर 28 -- व्यासपुरा कोठी निवासी रामू कश्यप की 14 वर्षीय बेटी तृप्ति हाईस्कूल और 12 वर्षीय बेटा नकुल कक्षा सात में जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। दोनों छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों भाई-बहन व्यासपुरा मोड़ के पास स्थित पराग दूध डेयरी के पास पहुंचे, तभी औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार योगेश कुमार पुत्र सियाराम निवासी मघापुर थाना अछल्दा औरैया भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने बच्चों और बाइक सवार की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक...