इटावा औरैया, मार्च 3 -- ग्राम कुड़रिया निवासी अंकित उसका भाई आकाश व गांव का ही अतुल मंगलवार सुबह कछपुरा किक्रेट मैच खेलने गए थे। मैच खत्म होने के बाद तीनो युवक बाइक पर बैठकर कुड़रिया जा रहे थे। जैसे ही वह लोग कछपुरा गांव के मोढ़ पर पहुंचे। उसी समय उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिर गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...