इटावा औरैया, जनवरी 10 -- शनिवार को कालिका मंदिर लखना से दर्शन करके वापस गांव जा रहे नहर पटरी महिपालपुरा के पास दो बाइकों आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लखना स्थित मां कालिका मंदिर में दर्शन कर बाइक सवार लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नहर पटरी महिपालपुर गांव के सामने पहुंची। तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल कस्वा लखना के कहरान मुहाल निवासी गोपाल पुत्र धर्मेन्द्र कुमार, विकास कुमार पुत्र राम नजर, राघवेंद्र सिंह पुत्र राकेश कुमार, अंकुश कुमार पुत्र उदयवीर निवासीगण ग्राम ढकाताल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्...