इटावा औरैया, मार्च 12 -- गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चलनिया ऊमरसेडा निवासी सतीश कुमार अपनी पत्नी शकुन्तला देवी को बाइक से लेकर कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम पटिया के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे ग्राम समसपुरा निवासी अरविंद कुमार की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सतीश की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सतीश कुमार, उनकी पत्नी शकुन्तला देवी और दूसरी बाइक सवार अरविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.