इटावा औरैया, जनवरी 29 -- आईएमए इटावा शाखा ने शहर के एक होटल में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के डा. रवि पचौरी थे। शैक्षणिक सत्र की अध्यक्षता डा. कल्पना विभागाध्यक्ष प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग यूपीयूएमएस सैफई ने की। डा. रिजवाना खातून एवं डा. किरण कुमार ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। डा. रजनी पचौरी ने बांझपन उपचार की वर्तमान स्थिति तथा डा. ऋषभ पचौरी ने लेप्रोस्कोपी एवं मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में आईएमए इटावा अध्यक्ष डा. डीके.दुवे, डा. हिमांशु कुमार सिंह सचिव, डा. रमाकांत रावत वित्त सचिव सहित काफी संख्या में चिकित्सकों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।कार्यक्रम का संचालन डा. रजनी रावत ने किया, रवि हॉस्पिटल्स इंदिरा आईवीएफ और...