इटावा औरैया, फरवरी 13 -- नगला बरी निवासी गिरजेश कुमार अपने बहनोई अमर सिंह निवासी करहल मैनपुरी के साथ नगला तेज जा रहे थे। जैसे ही वे प्रेमनगर चौधरी शालिग्राम माध्यमिक स्कूल के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद दो नामजद व दो अन्य साथियों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.