इटावा औरैया, फरवरी 16 -- गांव लोकनाथपुर में दंपति के बीच बच्चों के स्कूल जाने को लेकर हुई कहासुनी पत्नी ने पति का गला दबा दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। लोकनाथपुर निवासी करन पुत्र हरिओम के घर सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों ने बताया कि बात इतनी बढ़ गई कि करन ने गुस्से में बच्चों के साथ मारपीट कर दी। उसकी पत्नी बच्चों को बचाने के लिए बीच में आ गई। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई और आरोप है कि पत्नी ने करन का गला दबा दिया। इससे करन की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल करन को सामुदाय...