इटावा औरैया, फरवरी 8 -- बकेवर। बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने प्रार्थना सभा में बच्चों को सफलता के मूल मंत्र व उनके अभिभावकों को बच्चों के खान-पान अत्यधिक मोबाइल फोन का इस्तेमाल हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस हेतु उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई कि प्रत्येक दिन घर का बना हुआ भोजन करेंगे व बाहर की चीजों से दूरी बनाएंगे। अंत में उन्होंने आज के बच्चों में मोबाइल फोन की गलत आदतों के इस्तेमाल के बारे में बताया और कहा की मोबाइल फोन हमारे मस्तिष्क को शिक्षा से ध्यान भटकाता है इसलिए उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को स्मार्टफोन ना दें ताकि वह सही दिशा में आगे बढ़े उन्होंने बताया कि विद्यालय में ई लाइब्रेरी, विशाल कंप्यूटर लैब, ...