इटावा औरैया, फरवरी 22 -- रविवार को शोभा सुशील तिवारी मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से सुशील तिवारी की 19 वीं पुण्यतिथि पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने शिक्षकों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जिलाध्यक्ष ने कहा माता-पिता के बाद गुरु का स्थान सर्वोच्च होता है गुरु ही विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को संवारते हैं शिक्षक समाज की आधारशिला हैं और उनके योगदान से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है सम्मान समारोह शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ बनाते हैं कार्यक्रम के संयोजक तरुण त...