इटावा औरैया, मार्च 19 -- इन दिनों त्यौहार का मौसम चल रहा है । नवरात्र गुरुवार से शुरू हो गई है और शनिवार को ईद है। त्यौहार के इस मौसम में फलों के दामों में उछाल आ गया है। आमतौर पर त्यौहार के दिनों में फलों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। उपवास रहने लाभ वाले लोग भी फलों का सेवन करते हैं । इसके चलती फलों की बिक्री बढ़ जाती है और बिक्री बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भी बढ़ोतरी होती है। आमतौर पर सभी फलों के दामों में 10 से लेकर 15 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है। यह बढ़ोतरी त्यौहार शुरू होने के दो तीन दिन पहले से ही हो गई थी। अब लोगों को इसी बढ़ी हुई कीमत पर फल खरीदने पड़ रहे हैं और पूरे नवरात्र इनके दामों में कमी आने की कोई संभावना भी नहीं है। फलों में सेव और केला का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है और इनके दामों में भी बढ़ोतरी हुई...