इटावा औरैया, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के गांव मड़ैया मुसवाली में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट भी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। गांव मड़ैया मुसवाली निवासी पवन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी गुंजन मंगलवार सुबह अपने कमरे में थी। परिवार के अनुसार, पवन कुमार खेत पर पानी लगाने गए थे। सास घर के बाहर भैंस को चारा-पानी कर रही थीं और जेठानी अपने कमरे में थी। इसी ...