इटावा औरैया, जनवरी 11 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के छिपैटी मोहल्ले में दस वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भी पुलिस और प्रशासन मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए हर पहलू से जांच में जुटे हुए हैं। शनिवार शाम छिपैटी मोहल्ले में एक झोपड़ी के अंदर दस वर्षीय बालिका का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन मृतका की मां के हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। मां का कहना था कि उसकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.