इटावा औरैया, फरवरी 28 -- पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा ब्लाक परिसर बढ़पुरा में लगाई गई है। इसका अनावरण 1 मार्च को सुबह दस बजे किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे नुमाइश पंडाल में जनसभा होगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक ब्लाक प्रमुख बढ़पुरा गणेश राजपूत ने दी है। उन्होने बताया कि स्वर्गीय कल्याण सिंह का इटावा से पुराना और गहरा नाता रहा है। उनके योगदान और व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति में यह प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होने कहा कि इसके मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद व अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सच्चिदानन्द हरि साक्षी महाराज होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.