इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- लखना क्षेत्र में पुलिस की जीप पर बैठकर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महावीर पुरम निवासी रुद्र प्रताप सिंह एक अप्रैल को लखना स्थित कालिका देवी मंदिर दर्शन के लिए आया था। उस दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात था और पुलिस की एक गाड़ी पास में खड़ी थी। इसी दौरान युवक ने पहले पुलिस जीप के बोनट पर बैठकर और फिर ड्राइवर सीट पर बैठकर रील बनाई। बाद में उसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अशोभनीय ऑडियो के साथ पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आसपास मौजूद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.