इटावा औरैया, मार्च 25 -- नगर के मोहल्ला गुलाबवाड़ी में नगर पालिका की पानी सप्लाई पाइपलाइन फट जाने से पिछले तीन दिनों से भीषण जल संकट बना हुआ है। इस समस्या से तीन वार्डों के करीब ढाई हजार लोग प्रभावित हैं। नवरात्रि के चलते सुबह के समय पानी की अधिक जरूरत होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय सभासद शेष कुमार उर्फ बिल्लू यादव व अन्य लोगों ने बताया कि पाइपलाइन फटने के कारण पच्छिमी और दक्षिणी गुलाबवाड़ी, अहीर टोला समेत कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। लगातार शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रीय निवासी संतोष कुमार, शंकर, रामशंकर, सुनीता, बबीता, भावना और श्यामादेवी ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते उन्हें समरसेबल लगे घरों से पानी लाना पड़ रहा है। हालांकि बिजली बिल ब...